{"_id":"5c4b680bbdec22738b6add46","slug":"21548445707-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी में बालिका से दरिंदगी का प्रयास
पीड़िता की मां की तहरीर पर लिखी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक बालिका से गुरुवार शाम घर में घुसकर पड़ोस के एक युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि गुुरुवार शाम उसकी 10 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर आया और बच्ची से दुराचार की कोशिश करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी ने पिटाई कर दी। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घर में आपबीती मां को बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।
----
शातिरों ने पार कर दी युवक की बाइक
मंझनपुर (ब्यूरो)। फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित पुरइया निवासी निर्भय सिंह की रिश्तेदारी सैनी इलाके के थुलबुला में है। गुरुवार को किसी काम से निर्भय रिश्तेदार के घर गया था। यहीं से चोरों ने घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।