{"_id":"5b6c8f804f1c1b9f3e8b605d","slug":"21533841280-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के इंजन से बनाते थे जेनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के इंजन से बनाते थे जेनरेटर
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दोआबा में सक्रिय वाहन चोरों का गिरोह काफी शातिर निकला। बाइक चुराने के बाद गिरोह के सदस्य उसके इंजन से जेनरेटर बनाते थे। बाकी पार्ट्स मकैनिकों के हाथ फुटकर में बेच देते थे। एसओजी ने चार दिन तक चले अभियान के दौरान सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 42 बाइक और दो चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
एसओजी पिछले चार दिनों से वाहन चोरों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी। टीम प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का सरगना सैनी निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ राबिन है। यह गिरोह मंडल के विभिन्न हिस्सों से बाइक चुराने के बाद उसका इंजन खोलकर जेनरेटर बनाता था। जेनरेटर का निर्माण कानपुर में किया जाता था। इसके बाद जेनरेटर बेच दिया जाता था।
बाइक के बाकी पार्ट्स फुटकर में मकैनिकों के हाथ बेच दिए जाते थे। एसओजी के मुताबिक आठ कटी हुई और 34 सही बाइक बरामद की गई है। रायबरेली से चुराई गई एक मार्शल व प्रतापगढ़ से चुराई गई इंडिका कार भी बरामद है। शातिरों से फिलहाल नगर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को लिखापढ़ी कर सभी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीज होगी जेनरेटर फैक्ट्री
एसओजी प्रभारी ने बताया कि बाइक के इंजन से जेनरेटर कानपुर में बनाया जाता था। जल्द ही जेनरेटर बनाने वाली फैक्ट्री सीज कर दी जाएगी। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। एसओजी को शक है कि जेनरेटर बनाने में कुछ और लोग शामिल हैं। उनको तलाशा जा रहा है।
मंत्री के करीबी को बताया निर्दोष
एसओजी प्रभारी के मुताबिक सैनी इलाके में रहने वाले एक काबीना मंत्री के करीबी के घर से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। मंत्री के करीबी को पता नहीं था कि गाड़ियां चोरी की हैं। इसलिए उसने गाड़ियों को गिरवी रख लिया। उसके पास गिरवी रखने का लाइसेंस भी है। हालांकि मंत्री के करीबी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर जिले में और भी कई तरह की चर्चाएं हैं।