फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेसहारा मां-बेटे की मदद को आगे आए समाजसेवी

बेसहारा मां-बेटे की मदद को आगे आए समाजसेवी

Fri, 29 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा मां-बेटे की मदद को आगे आए समाजसेवी
बेसहारा मां-बेटे की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन

-समाजसेवियों ने खाद्यान्न, कपड़े और नगदी उपलब्ध कराई, प्रशासन ने रैनबसेरे में पहुंचाया
-खबर का असर
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। क्षेत्र के ओढ़रियापुर कछुवा निवासी मां-बेटे की मदद को पांच साल बाद समाजसेवियों ने हाथ बढ़ाया। मुफलिसी का जीवन जी रही वृद्ध मां व बीमार बेटे की मदद के लिए इलाके के समाजसेवी शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने खाद्यान्न, गर्म कपड़े व नगदी से सहायता की तो दोनों में जिंदगी की उम्मीद दिखने लगी।
ओढ़रियापुर कछुवा निवासी रामदुलारी (80) पत्नी मोतीलाल पांच साल से बीमार बेटे लालजी के साथ इधर-उधर भटकते हुए किसी तरह जीवन यापन कर रही थी। छह दिन से दोनों अलीपुर जीता रोड स्थित शीशम के पेड़ के नीचे गुजर-बसर कर रहे थे। इस खबर को अमर उजाला ने 29 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर का असर रहा कि इलाके के समाजसेवी मुफलिसी का जीवन जी रहे मां-बेटे की मदद को आगे आए। सौरई बुजुर्ग प्रधान राजेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर महिला को नगदी, कम्बल व खाद्यान्न मुहैया कराया। इसी तरह जीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नीलेश साहू व एडवोकेट अरविंद पाल ने मां-बेटे को लिए वस्त्र, खाद्यान्न व नगदी प्रदान की। अनाज, वस्त्र व आर्थिक मदद मिलनी शुरू होने पर मां-बेटे में जिंदगी जीने की उम्मीद दिखने लगी है।
विज्ञापन


इनसेट---
प्रशासन ने रैन बसेरे में कराया शिफ्ट
पांच साल से मुफलिसी का जीवन जी रहे मां-बेटे की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन सकते में आ गया। शुक्रवार को एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह ने शीशम के पेड़ के नीचे रात गुजार रहे मां-बेटे के पास हलका लेखपाल श्रीराम को भेजा। लेखपाल ने सामान के साथ उन्हें सिराथू कस्बा स्थित रैन बसेरा पहुंचाया। तहसील प्रशासन की मदद से फिलहाल मां-बेटे को शुक्रवार से आगे की रात खुले आसमान के नीचे नहीं गुजारनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं एसडीएम
जानकारी होने के बाद मां-बेटे को रैन बसेरा सिराथू में शिफ्ट करा दिया गया है। जल्द ही उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। इसके लिए जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
शिवनारायण सिंह
एसडीएम



नाली सफाई न होने से फैली दुर्गंध
करारी (ब्यूरो)। नगर पंचायत करारी के नयागंज मोहल्ले में कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते गंदगी से पटी नालियों से दुर्गंध उठ रही है। मोहल्ले वालों का जीना मोहाल है।

नयागंज वार्ड निवासी मुजम्मिल अब्बास, मो. नाजिम, अकील अब्बास व रजा हैदर ने शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव से शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके वार्ड में लगाए गए सफाई कर्मी सिर्फ सड़कों पर झाड़ू लगाते हैं। उनके द्वारा नालियों की सफाई नहीं की जाती। इससे नालियां गंदगी से पट गई हैं। तीन-चार दिन से नालियों से बदबू उठने लगी है। इससे वार्ड के लोगों का जीना मोहाल है। ईओ ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि शनिवार को समस्या का हल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed