फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नोडल अफसर के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां

नोडल अफसर के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां

Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नोडल अफसर के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां
नोडल अफसर के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन

-कूड़े की तरह डंप फाइलों की साफ की जा रही धूल, पटल सहायकों को पढ़ाया जा रहा पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले के नोडल अफसर आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कानपुर नगर रमारमण का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम लग चुका है। इसे लेकर विभागाध्यक्षों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यालयों की सफाई के साथ-साथ कूड़े की तरह डंप फाइलों का रखरखाव ठीक करने के साथ-साथ पटल सहायकों को उनके पटल का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस बार नोडल अफसर के भ्रमण को लेकर विभागाध्यक्षों में हड़कंप है।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा व स्थलीय सत्यापन के लिए जिले के नोडल अफसर आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा, वस्त्रोद्योग 19 व 20 दिसंबर को जिले में रहेंगे। इस बार उनके आगमन का कार्यक्रम निर्धारित होते ही विकास महकमे में हड़कंप है। विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में पीएम आवास सहित परियोजनाओं की प्रगति को क्रमवार दर्ज कर फाइलें तैयार की जा रही हैं तो डीडीओ कार्यालय में एक-एक पटल की फाइलों की धूल साफ कर उन्हें करीने से सजाया जा रहा है। पंचायती राज विभाग में निर्मित शौचालयों, आरजीएस पोर्टल, आरटीआई के लंबित व निस्तारित प्रकरणों की अलग-अलग फाइल तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा कार्यालयों के आस-पास की गंदगी को हटवाते हुए साफ-सुथरा किया जा रहा है। पटल देख रहे लिपिकों को कौन सी फाइल कहां है, उनका क्या वर्क है? इसका पाठ पढ़ाया जा रहा है। विभागाध्यक्षों के गलियारे से मिल रही खबरों पर जाएं तो नोडल अफसर इस बार गहन समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। ऐसे में विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में फिसड्डी विभागाध्यक्षों पर शासन की गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन




लकालक की जा रहीं ग्राम सभाएं
नोडल अफसर का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद न केवल सरकारी दप्तरों की सफाई हो रही है बल्कि ग्राम सभाओं, स्कूलों को भी चमकाया जा रहा है। हांलाकि नोडल अफसर अपनी मर्जी से किस ग्राम सभा को देखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इसे लेकर अधिकारी संशय में हैं। ऐसे में उन्हें बड़ी व छोटी दोंनो प्रकार की ग्राम सभाओं को लकालक कराना पड़ रहा है। इसके अलावा प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के बच्चों को भी भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ड्रेस में आने के साथ-साथ पूरे मनोयोग से तैयार रहने की सीख दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
नोडल अफसर का कार्यक्रम 19 व 20 को लगा है। वह विकास योजनाओं, कार्यालयों के साथ ही कुछ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
हीरालाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed