फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नवरात्र: निर्बाध बिजली देने को विभाग ने कसी कमर

नवरात्र: निर्बाध बिजली देने को विभाग ने कसी कमर

Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र: निर्बाध बिजली देने को विभाग ने कसी कमर
नवरात्रि में निर्बाध बिजली देने को विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन

शाम को पूजा पंडालों में अंधेरा हुआ तो नपेंगे लाइनमैन
एक्सईएन ने सभी उपकेंद्रों के जेई को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शारदीय नवरात्रि के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। शाम को लाइन बाधित होने के चलते पूजा पंडालों में अंधेरा होने पर संबंधित लाइनमैन पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। इसके लिए एक्सईएन ने सभी उपकेंद्रों के जेई व क्षेत्रीय एसडीओ को निर्देश जारी कर दिया है।
नवरात्रि पर्व को लेकर बिजली विभाग संजीदा दिख रहा है। पर्व के मौके पर जिले के कस्बों व गांवों में बनाए गए लगभग आठ सौ पूजा पंडालों में नौ दिन तक अनवरत भजन-कीर्तन का आयोजन भक्तों द्वारा किया जाएगा। भक्ति कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने उपकेंद्रों के जेई को निर्देशित किया कि वह लाइन फाल्ट को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। कहीं भी फाल्ट आता है तो उसे घंटे भर के भीतर दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही होने पर जेई व एसडीओ से स्पष्टीकरण तो लिया ही जाएगा संबंधित लाइनमैन के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। एक्सईएन का निर्देश जारी होते ही जिले भर के जेई व लाइनमैन विद्युत फाल्ट को लेकर संजीदा हो गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट

पेट्रोलिंग में तेजी लाने के निर्देश
नवरात्र पर्व के मौके पर कस्बों व गांवों की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए एक्सईएन ने पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग सरकारी व संविदा पर तैनात लाइनमैन अपने-अपने क्षेत्र में दिन भर रहेंगे। इस दौरान कहीं भी फाल्ट आता है तो शाम होने से पहले उसे हर कीमत में ठीक कर लें। रात में किसी भी कीमत पर आपूर्ति बाधित नहीं रहनी चाहिए। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की तो संबंधित कार्रवाई का दंश भुगतने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रोस्टर से होगी बिजली आपूर्ति
नवरात्र के मौके पर बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने जिले में बिजली का नया रोस्टर लागू कर दिया है। इसके मुताबिक गांवों को 18 घंटे व कस्बों को 20 घंटे बिजली दी जाएगी। कस्बों को रात 12 बजे से दिन में साढ़े 12 बजे तक तो दिन में पौने दो बजे से रात साढ़े दस बजे तक आपूर्ति होगी। इसी तरह गांवों को रात ढाई बजे से दिन में पौने तीन बजे तक व शाम सवा पांच बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक दी जाएगी। रोस्टिंग के अलावा किसी भी गांव व कस्बे की आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।

शक्तिपीठ, दारानगर के लिए अलग बना रोस्टर
नवरात्र पर्व के मौके पर शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा, दारानगर के लिए अलग से रोस्टर विभाग ने निर्धारित किया है। इसके तहत शीतलाधाम व दारानगर को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह निर्देश पावर कार्पोरेशन के जिम्मेदारों द्वारा जिले के जिम्मेदारों को दिया गया है। एक्सईएन की माने तो रोस्टर गुरुवार की शाम से शक्तिपीठ शीतलाधाम व दारानगर में लागू कर दिया जाएगा।


क्या कहते हैं अधिकारी
पावर कार्पोरेशन ने सभी शक्तिपीठों को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया है। दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन दिन व रात में होता है। इसके लिए यहां भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इनके अलावा गांवों व कस्बों को निर्धारित रोस्टर के मुताबिक बिजली मुहैया कराई जाएगी।
प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed