फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बारिश के पानी से जलमग्न हुआ किशुनपुर अंबारी गांव

बारिश के पानी से जलमग्न हुआ किशुनपुर अंबारी गांव

Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ किशुनपुर अंबारी गांव
बारिश से किशुनपुर अंबारी गांव जलमग्न
विज्ञापन

-टापू बने दर्जनभर ग्रामीणों के आशियाने, गिरने का खतरा
-सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे ब्लॉक व तहसील के जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। चायल तहसील का किशनपुर अंबारी गांव बारिश के पानी जलमग्न हो गया है। तीन दिन से समूचा गांव तालाब बना हुआ है। गांव से गुजरी सड़क के साथ गांव की गलियों से पानी लोगों के घरों में जमा हो गया है। सड़क और गली में तीन फिट पानी भर गया है तो दर्जन भर ग्रामीणों के घर टापू नजर आने लगे हैं। घर के चाराें ओर जलभराव से गिरने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ नेवादा व नायब तहसीलदार चायल को दिया। समस्या का हल निकालना तो दूर कोई गांव तक नहीं पहुंच सका। इसे लेकर ग्रामीण हैरान-परेशान हैं।
पखवारे भर बाद शनिवार शाम से लेकर रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों ने राहत की सांस ली वहीं दर्जनों गांव बारिश के पानी से प्रभावित भी है। नेवादा ब्लाक के किशनपुर अंबारी गांव में तो जलभराव से हालात ही बेकाबू हो गए हैं। तीन दिन से बारिश का पानी गांव के दर्जनभर लोगों के घरों को अपनी आगोश में लिए है। पानी के बीच कुल्लू पुत्र जम्मू, कादिर पुत्र जुल्फकार, मुन्नू पुत्र जुम्मू, आलम पुत्र सलीम, अहवान पुत्र रज्जब अली, नन्हे पुत्र मंजूर, इश्तियाक पुत्र फकरुद्दीन, मो. इस्माइल पुत्र मोहर्रम अली, रहमत अली पुत्र करामत अली, खुर्शीद पुत्र अब्दुल रसीद का घर टापू बन गया है। स्थिति यह हो गई है कि गांव कसे निकलने वाली सड़क पर तीन फिट पानी भरा हुआ है। जलजमाव होने की सूचना गांव के मो. आलम सहित कई लोगों ने बीडीओ नेवादा अखिलेश तिवारी व नायब तहसीलदार चायल को दी। सूचना के दो दिन भी ब्लॉक व तहसीलदार के जिम्मेदार गांव नहीं पहुंच सके। उधर पानी के बीच टापू बने आशियाना कब ढह जाए इसे लेकर दर्जनभर घरों के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन



सड़क काटने के बाद भी नहीं निकल रहा पानी
किशनपुर अम्बारी गांव में जलनिकासी का कोई ठोस उपाय नहीं है। नाला अथवा नाली नहीं होने की वजह से बारिश का पानी तालाब में जाता है। तालाब के उफनाने के बाद पानी घरों में घुसने लगता है। रविवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बाद गांव में दर्जन भर घर टापू नजर आने लगे। घरों में पानी घुसता देख ग्रामीणों ने प्रमुख सड़क को काटकर पानी निकालने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। सड़क काटने के बाद भी पानी न निकलने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे के घरों में पीड़ितों ने डाला डेरा
किशनपुर अंबारी गांव में जलभराव होने के बाद दर्जन भर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। घर टापू बन जाने के बाद गांव के मुन्नू पुत्र जुम्मू व खुर्शीद पुत्र अब्दुल मियां का कुनबा अपना घर छोड़कर दूसरे लोगों के घरों में तीन दिन से डेरा डाले हुए है। मुन्नू पुत्र जुम्मू के घर की दीवारों में सीलन से दरार पड़ गई है। वह कभी भी जमीदोज हो सकता है। यही हाल खुर्शी के घर का भी है। जलजमाव का दंश तीन दिन से भुगत रहे ग्रामीणों का हाल जानने के लिए चायल तहसील प्रशासन को फुर्सत नहीं मिल रही है।

डीएम का आदेश दिख रहा बेअसर
जलजमाव अथवा बाढ़ की स्थिति को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा बारिश होते ही तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों राहत कार्य के लिए सख्त निर्देश दे रखा है। लेकिन उनका यह आदेश चायल एसडीएम सहित सभी जिम्मेदारों के कोई मायने नहीं रखता। असर होता हो किशनपुर अम्बारी गांव में तीन दिन से जलजमाव की स्थिति नियंत्रित हो जाती।



मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो गांव में तहसील की टीम भेजकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। बचाव कार्य के साथ जलनिकासी कैसे संभव है इस बावत भी कदम उठाए जाएंगे।
मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed