फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े हजार वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े हजार वाद

Sat, 08 Jul 2017 07:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े हजार वाद
मंझनपुर।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्रशासनिक न्यायमूर्ति केजे ठाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज दिलीप सिंह यादव की अध्यक्षता में कुल 4512 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें सबसे ज्यादा राजस्व न्यायालय व फौजदारी के मामले रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति केजे ठाकर ने कहा कि देश की विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों में दोनों पक्षों के समय व धन की बचत होती है। साथ ही न किसी की हार होती है और न ही किसी की जीत।
विज्ञापन


लोक अदालत में वादों के निस्तारण में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बाद लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दवा याचिका के सात, फौजदारी वाद के 640, वैवाहिक वाद के 20, विद्युत से संबंधित 32 व बैंक के कुल 99 मामले निपटाए गए। राजस्व न्यायालय के 3697 वादों का भी निस्तारण किया गया। राजस्व के इतने भारी भरकम मामलों का निस्तारण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत में इतनी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होने पर प्रेम प्रकाश सचिव पूर्ण कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी व नोडल अधिकारी व जिला जज दिनेश पाल यादव ने सभी न्यायिक अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए साढ़े हजार वाद
प्रशासनिक न्यायमूर्ति केजे ठाकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
राजस्व न्यायालय व फौजदारी के सबसे ज्यादा रहे मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed