फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2017 Vis Elections: More than half of Doaba candidates were defeated by NOTA

2017 विस चुनाव: नोटा से हार गए थे दोआबा के आधे से ज्यादा उम्मीदवार

Mon, 31 Jan 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
2017 Vis Elections: More than half of Doaba candidates were defeated by NOTA
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीट से निर्दलीय समेत कुल 41 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। लेकिन इनमें आधे से ज्यादा उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले थे। चुनाव में तीनों सीटों पर 6107 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया था। इनमें सर्वाधिक 3949 मतदाता मंझनपुर विधानसभा के थे। वहीं, चुनावी समर में उतरे 22 उम्मीदवारों को इससे कम मत मिले थे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा व्यवस्था की गई है कि अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आ रहा तो ईवीएम मशीन में नोटा बटन दबा सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाताओं ने इस बटन का जमकर इस्तेमाल किया। मंझनपुर विधानसभा में 3,949 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया था। यहां से चुनावी समर में उतरे छह उम्मीदवारों ने तीन प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें नोटा से भी कम वोट हासिल हुए थे।
विज्ञापन

चायल विधानसभा में किस्मत आजमाने वाले 19 प्रत्याशियों में नौ को नोटा से कम वोट मिले थे। यहां 1352 वोटरों ने नोटा का बदन दबाकर चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को नापसंद कर दिया था। सिराथू विधानसभा में 1806 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। यह संख्या यहां से चुनाव लड़ रहे दस प्रत्याशियों को मिले वोटों से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से भी चुना नोटा
2017 के चुनाव में सदर विधानसभा के 3,65,336 मतदाताओं में से 2,02,003 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 1352 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नापसंद करते हुए नोटा का विकल्प चुना था। इनमें से नोटा के पक्ष में दो वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed