{"_id":"5cc4519bbdec22070264a4bf","slug":"201556369819-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में सीतू यादव व इंटर में दीपक बने जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में सीतू यादव व इंटर में दीपक बने जिले के टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में सीतू यादव व इंटर में कुलदीप बने जिले के टॉपर
72.94 प्रतिशत विद्यार्थी हाईस्कूल व 60.67 फीसदी इंटर में रहे सफल
हाईस्कूल में प्रदेश के 68 वें तथा इंटर में 66 वें पायदान पर खिसका कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विंध इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर चायल की सीतू यादव ने 548 अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज फजीपुर बैशकांटी के छात्र कुलदीप सिंह ने 423 अंकों के साथ जिले के टॉपर बने। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी निराशाजनक रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले को मंडल में तीसरा तथा प्रदेश में 68 वां स्थान मिला। जबकि इंटर की परीक्षा में जिला सूबे में 66 वें और मंडल में चौथे पायदान पर खिसक गया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासी उत्सुकता थी। शनिवार दोपहर एक बजे के बाद नतीजे सार्वजनिक हुए तो नकल मंडी के नाम से कुख्यात कौशाम्बी जिले के होनहार खुशी से उछल पड़े। वहीं, नकल के भरोसे परीक्षा देने वाले मायूस हो गए। दरअसल प्रशासनिक सख्ती के कारण इस बार परीक्षा में नकल नहीं हो सकी। नतीजतन 21.06 प्रतिशत विद्यार्थी हाईस्कूल में तथा इंटर में 39.33 फीसदी फेल हो गए। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 25366 तथा इंटर के 20044 समेत 45410 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 21912 व इंटर के 17841 सहित 39753 विद्यर्थियों ने ही परीक्षा दिया था। जिसमें से हाईस्कूल के 15982 और इंटर के 10825 समेत कुल 26807 छात्र-छात्राएं ही सफल हुए। इस तरह से सफलता का प्रतिशत हाईस्कूल में 72.94 तथा इंटर में 60.67 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में विंध इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर चायल की सीतू यादव ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया। विट्ठल भाई पटेल इंका. उदिहिन खुर्द के सचिन कुमार प्रजापति ने 90.17 अंक हासिल कर दूसरा तथा एमयूजेडएजी दारानगर के सुजल श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से इंटरमीडिएट में सफल हुए 60.17 फीसदी परीक्षार्थियों में लक्ष्मी देवी इटर कॉलेज फैजीपुर बैशकांटी के कुलदीप सिंह ने 84.60 प्रतिशत के साथ जिले के टॉपर रहे। टॉप टेन की सूची में इसी विद्यालय के विशाल गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि देशबंधु इंटर कॉलेज बैशकांटी के शिव सिंह ने 83.80 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।