फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टापू में तब्दील हुआ गांव, दर्जन भर घर-दीवार ढहे

टापू में तब्दील हुआ गांव, दर्जन भर घर-दीवार ढहे

Fri, 07 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
टापू में तब्दील हुआ गांव, दर्जन भर घर-दीवार ढहे
कड़ा। लगातार हो रही बारिश कुछ ग्रामीणों के लिए आफत बनती जा रही है। तालाब और नाला-नालियों में अतिक्रमण के कारण कमालपुर गांव में भारी जलभराव हो गया है। टापू में तब्दील कमालपुर के साथ ही आसपास के कई गांवों में दर्जन भर ग्रामीणों के कच्चे घर-दीवार ढह गए। इसके मलबे में दबने से लोगों की गृहस्थी नष्ट हो गई है। बारिश से बेघर हुए लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


कमालपुर गांव के तालाबों पर दबंगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है। नाले-नालियां गंदगी से पटकर चाेंक हैं। इससे जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है। लगातार हो रही बारिश का पानी उल्टा बस्ती में घुस रहा है। चारों तरफ के रास्तों में जलभराव होने से ग्रामीण फजीहत में हैं। बस्ती में जलभराव की वजह से 24 घंटे के भीतर बकस सरोज, अमर सिंह, दूखी, श्रीनाथ साहू का कच्चा घर गिर गया। रामचंद्र साहू, लवकुश सरोज, अर्जुन जगदीश, दुलारे, भगन्ति, चौबे सरोज, मनोज सरोज, इंद्रजीत, कुलजीत, श्यामलाल, संतलाल, गनेशी, सुरेस, विमल, पुष्पराज साहू, गोरे साहू, भोला सरोज, छेद्दू, मेद्दु, चंद्रपाल, तुलसी साहू, देवनाथ, मेवालाल समेत करीब तीन दर्जन घरों में पानी घुस गया है। लोग रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी तरह नासिरपुर फरीदगंज निवासी राधेश्याम मेहता, ज्ञानबाबू मौर्या, जगन्ती देवी, सीमा यादव, लवकुश गुप्ता, छेदीलाल मौर्या, शिवकुमार सोनी, बसंती देवी, छोटेलाल तथा अमरनाथ समेत दस लोगों के घर ढह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed