फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2002 vehicles were challaned in 60 days, 88.23 lakh rupees were fined

Kaushambi News: बॉटम- 60 दिन में 2002 वाहनों का चालान, 88.23 लाख जुर्माना

Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
2002 vehicles were challaned in 60 days, 88.23 lakh rupees were fined
समदा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो का चालान करती ट्रैफिक पुलिस।   संवाद
जिले में परिवहन विभाग यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी लोग सुरक्षित परिवहन को लेकर सचेत नहीं है। लोग आज भी लापरवाही से वाहन दौडा रहे हैं। विभाग के आंकड़े के मुताबिक बीते 60 दिन में यानी अप्रैल और मई में 2002 वाहनों का चालान कर 88.23 लाख जुर्माना वसूला गया है। इनमें से सीज किए गए 312 वाहन आज भी थानों में खड़े धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी हादसे का कारण बनती है। जिले में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। जिले में प्रतिदिन औसतन आठ सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में लोग असमय मौत के मुंह में जा रहे हैं। फिर भी लोग नियमों को तोड़ रहे हैं, जो उनकी जान पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं परिवहन विभाग के कर्मचारी समय-समय पर अभियान चलाकर स्कूलों-कॉलेजों सहित चौराहों पर गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। साथ ही हादसे न हो, इसलिए कार्रवाई भी करते हैं। वित्तीय वर्ष की शुरुआत दो माह में जुर्माने के लिए 88.23 लाख रुपये विभाग ने वसूले हैं। यह धनराशि मात्र 2002 वाहनों का चालान करने से मिली है। इन वाहन स्वामियों से वसूली गई धनराशि ने विभाग की झोली तो भरी है। लेकिन, अधिकारी-कर्मचारी लोगों को सुरक्षित परिवहन के लिए सचेत करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मोबाइल पर बात करना हादसों की बड़ी वजह
सड़क हादसों की बड़ी वजह
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर करना भी है। लोग इस गलत आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। युवाओं का तो यह हाल है कि वे जुर्माना भर देंगे, लेकिन वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना नहीं छोड़ेंगे। कई लोगों के दो-दो बार चालान हो चुका है, फिर भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। इस तरह के मामले में प्रतिदिन करीब दस से अधिक लोगों के चालान भी हो रहे हैं।
------
किस प्रकार के वाहनोंं से हुई वसूली
- परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दो माह अप्रैल और मई में जो धनराशि बतौर जुर्माना वसूली गई है। उनमें 895 बाइक जिसमें हेलमेट न लगाना, तीन सवारी के साथ ही अन्य नियम का उल्लंघन करने वाले हैं। वहीं सीट बेल्ट न पहनने पर 115 लोगों का चालान हुआ। इसी तरह वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने पर 38 लोगों का चालान हुआ है, और शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन लोगों का चालान हुआ है। इनके अलावा अन्य वाहनों पर कार्रवाई के बाद जुर्माने की धनराशि मिली है।


-----
- विभाग सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को लगातार सचेत कर रहा है। इसके लिए वाहनों पर कार्रवाई भी की गई। साथ ही समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। प्रयास है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें।
--- तारकेश्वर मल्ल, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article