फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 years imprisonment to the culprit for damaging the private parts of a four month old girl

Kaushami : चार माह बच्ची के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने पर दोषी को 20 साल की सजा

Fri, 15 Nov 2024 06:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि दोपहर में उसकी चार माह की बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान सैंता गांव निवासी अयोध्या प्रसाद बच्ची को अगवा कर ले गया था। आरोपी ने गांव के बाहर स्थित ईंट-भट्ठे पर ले जाकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया। कुछ देर बाद बच्ची को बिस्तर से गायब देख घरवाले खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
20 years imprisonment to the culprit for damaging the private parts of a four month old girl
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

अगवा कर चार माह की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने के दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 21 जुलाई 2023 को संदीपन घाट कोतवाली में घटना हुई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि दोपहर में उसकी चार माह की बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान सैंता गांव निवासी अयोध्या प्रसाद बच्ची को अगवा कर ले गया था। आरोपी ने गांव के बाहर स्थित ईंट-भट्ठे पर ले जाकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया। कुछ देर बाद बच्ची को बिस्तर से गायब देख घरवाले खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

इस दौरान ईंट-भट्ठे पर बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चला। शुक्रवार को राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने वादी समेत चार गवाहों को न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने व पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed