{"_id":"68287fc14c8a4f405d034f93","slug":"20-200-years-old-silver-coins-found-during-excavation-police-took-them-into-custody-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : खोदाई में मिले दो सौ वर्ष पुराने चांदी के 20 सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : खोदाई में मिले दो सौ वर्ष पुराने चांदी के 20 सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिया
Sat, 17 May 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 05:53 PM IST
सार
कोतवाली के सेंगरहा गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए की जा रही खोदाई में शुक्रवार दोपहर दो सौ वर्ष पुराने चांदी के 20 सिक्के मिले हैं। एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
खुदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्के।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कोतवाली के सेंगरहा गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए की जा रही खोदाई में शुक्रवार दोपहर दो सौ वर्ष पुराने चांदी के 20 सिक्के मिले हैं। एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस से सिक्के को कब्जे में लिया। सेंगरहा में ग्राम पंचायत की ओर से 25 लाख रुपये कीमत के अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पति प्रद्युम्न सोनी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जेसीबी से खोदाई के दौरान एक जगह करीब 20 सिक्के मिले। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सिक्का बटोरना शुरू किया। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसडीएम एसपी वर्मा व थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने सिक्कों को अपने कब्जे में लिया। एसडीएम ने बताया कि विक्टोरिया काल के सिक्के लग रहे हैं। जांच के लिए पुरात्व के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन