फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 28 Apr 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव में शुक्रवार रात हुई थी घटना
परिवार के सदस्यों के इर्द-गिर्द ही घूम रही शक की सुई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के चर्चित निंबूलाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस के शक की सुई मृतक के परिवारीजनों पर ही टिकी हुई है। हालांकि दूसरे दिन तक किसी को भी उठाया नहीं जा सका। एसओ ने दो दिन के भीतर खुलासा करने की बात कही है।

कइमा निवासी निंबूलाल (35) पुत्र रामअवतार श्रमिक था। शुक्रवार रात गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह गांव के बाहर नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। मामले में मृतक के भाई सुरेन्द्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि जायदाद की लालच में संभवत: परिवार वालों ने ही निंबूलाल को मौत के घाट उतारा है। परिवार के सदस्यों का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। एक रिश्तेदार भी पुलिस के राडार पर है। घटना वाली रात यह रिश्तेदार गांव में देखा गया था। इसके बाद सुबह गायब हो गया। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि कभी भी रिश्तेदार के साथ मृतक के परिजनों को पुलिस उठा सकती है। हालांकि रविवार को दूसरे दिन तक पुलिस के हाथ किसी तरह की कोई कामयाबी नहीं लगी। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि दो दिन के भीतर किसी भी हाल में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed