{"_id":"5c097329bdec2241742bdab5","slug":"191544123177-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर को पीटकर बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगीर को पीटकर बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटा
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
म्योहर । करारी कोतवाली के म्योहर गांव के समीप गुरुवार की रात बदमाशों ने एक राजगीर के साथ लूटपाट की। बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की। पर, कोई सुराग नहीं लगा।
नौबस्ता मजरा म्योहर निवासी गंगा प्रसाद राजमिस्त्री है। इन दिनों वह सरायअकिल में वह एक मकान का ठेका ले रखा है। बताया कि गुरुवार को हिसाब करने के बाद उसे डेढ़ लाख रुपये मिले। रुपया लेकर रात में वह बाइक से घर आ रहा था। गांव से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाग में छिपे पांच बदमाश अचानक उसकी बाइक के सामने आ गए। गंगा कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसकी कनपटी में तमंचा सटाकर जेब से डेढ़ लाख रुपया और मोबाइल निकाल लिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दिया। बाद में बदमाशों ने सिम निकालकर मोबाइल फेंकते हुए पैदल ही फरार हो गए। किसी तरह बस्ती पहुंचे गंगा ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए लुटेरों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।