{"_id":"5b48fb7b4f1c1bc6508b4597","slug":"191531509627-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एडीएम को दिया जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एडीएम को दिया जांच का आदेश
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर में अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के बीच मची रार से प्रभावित हो रहे विकास कार्यों की हकीकत देखने शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा पहुंचेा। डीएम ने दफ्तर के अभिलेख मांगे तो जवाब मिला कि लिपिक अवकाश पर है। इस पर डीएम बिफर गए और पूरे मामले की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया।
अध्यक्ष मतहाब आलम और अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल के बीच चार महीने से चल रही रार के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को खुद सभासदों ने इस बाबत डीएम को ज्ञापन दिया था। डीएम को मामले में कुछ गड़बड़ लगा। इसलिए शुक्रवार की सुबह वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। वहां पर अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल मौजूद थीं। डीएम ने हाजिरी रजिस्टर व अन्य अभिलेख मांगे तो पता चला कि लिपिक अवकाश पर है। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। ईओ को सभी सभी नाले और नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। चेताया कि बरसात में नाले, नालियां ओवर फ्लो नहीं होने पाएं। इस मौके पर एसडीएम मंझनपुर अश्वनी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।