{"_id":"5b43b54e4f1c1b0d278b5621","slug":"191531163982-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने परिवार के तीन सदस्यों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने परिवार के तीन सदस्यों को पीटा
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालपुर निवासी वहाजउद्दीन ने बताया कि गांव में उसकी भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोस का दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विवादित भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी शुक्रवार सुबह दबंग भूमि में पेड़ लगा रहा था। विरोध करने पर वह अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई कर दी। वहाजउद्दीन को पिटता देख उसकी पत्नी जन्नतुन्निशा और बेटा शमीम बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन दोनों को भी पीटा गया। ग्रामीणों ने शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।