फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   19 years old boy died in accident

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, कोहराम

Mon, 19 Jul 2021 01:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
19 years old boy died in accident
सरायअकिल कोतवाली के चुन्नी का पूरा गांव में शनिवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के ऐगवां गांव के मजरा चुन्नी का पुरवा निवासी राजा खेती किसानी करते हैं । उनका 19 वर्षीय बेटा रोहित किसी काम से कनैली बाजार गया था। काम निपटाने के बाद वह पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा । चौराहे पर पहुंचते ही एक ट्रैक्टर गांव की तरफ जाते मिला तो चालक से लिफ्ट लेकर रोहित ट्रैक्टर पर सवार हो गया।
विज्ञापन


सरायअकिल के जुगराजपुर मोड़ के समीप पहुंचते ही रोहित ट्रैक्टर से अचानक नीचे गिर गया। पहियों के नीचे आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनैली पुलिस ने अवैध बालू से ओवरलोड चार ट्रैक्टर किया सीज
सरायअकिल के कनैली चौकी पुलिस ने शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान अवैध बालू से ओवरलोड चार ट्रैक्टर पकड़कर सीज किया। पुलिस की इस कार्यवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। चौकी प्रभारी कनैली शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बेनपुर कटैया मे दबिश देकर अवैध बालू से ओवरलोड चार ट्रैक्टर पकड़ कर सीज किया गया है। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed