{"_id":"5babdc29867a557ff5670e26","slug":"181537989673-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोप है कि पुलिस सुलह करने का दबाव बना रही है। पीड़ित पिता ने बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।
कोखराज इलाके की एक 14 वर्षीय एक लड़की एक सितंबर को शौच के लिए गई थी। किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला सनीदेवल पुत्र धर्मेंद्र अपने साथी के साथ किशोरी को अगवा कर ले गया। किशोरी की बहन ने यह बात घर में बताई तो मामले की तहरीर कोखराज पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने सनीदेवल के छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि इसके बाद से पुलिस ने न तो आरोपी को पकड़ा और न ही किशोरी को बरामद किया। पीड़ित पिता के मुताबिक पुलिस कहती है कि आरोपी हाईकोर्ट की शरण लिए हैं। इस वजह से वह कुछ नहीं कर सकते। इसे लेकर पीड़िता के पिता ने एसपी के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।