{"_id":"5b71d99442c7923da207d1dd","slug":"181534187924-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति को मैसेज भेजकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति को मैसेज भेजकर दी जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर संवरो ग्राम प्रधान के पति को रविवार को मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें स्कूल जाते वक्त बच्चों का अपहरण कर उन्हें भी मारने की बात लिखी गई है। इससे प्रधान का परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने एसपी को मामले से अवगत कराया है।
अमीनपुर संवरो ग्राम प्रधान पति आफाक अहमद ने बताया कि रविवार को नेट के नंबर से पहला मैसेज उनके मोबाइल फोन पर दोपहर करीब तीन बजे आया। इसके बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे दस मैसेज आए। हर संदेश में प्रधानपति को जान से मार डालने की धमकी दी गई है। लिखा गया है कि भाई से पंगा लेकर ठीक नहीं किया है। सुधर जाना ठीक होगा, वर्ना बेमौत मरने के लिए तैयार रहो। धमकी देने वाले ने यहां तक लिखा है कि प्रधानपति के बच्चे भरवारी स्थित स्कूल जाते हैं। रास्ते से अगवा करके उन्हें मौत की नींद सुला दिया जाएगा। मैसेज आने के बाद से प्रधान और उनका परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है। सोमवार को प्रधान रुबीना सिद्दीकी ने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। प्रधानपति ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।