{"_id":"5b5cb9ea4f1c1b66428b483b","slug":"181532803562-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास की किश्त पर कुंडली मारकर बैठे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास की किश्त पर कुंडली मारकर बैठे लाभार्थी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी पहली किश्त पर कुंडली मारकर बैठे हैं। पैसा खाते में जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करा रहे हैं। मामले से नाराज खंड विकास अधिकारी ने शनिवार को लाभार्थियों के साथ बैठक कर चेतावनी दी।
नेवादा विकास खंड में वर्ष 2018-19 के लिए 287 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन हुआ है। इन लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत पहली किश्त का 40 हजार रुपये खाते में भेजा जा चुका है। इस पैसे से लाभार्थी को नींव से ऊपर तक निर्माण करना था। इसके बावजूद ज्यादातर आवास का निर्माण तक शुरू नहीं हो सका। शनिवार को खंड विकास अधिकारी नेवादा श्वेता सिंह ने लाभार्थियों के साथ बैठक कर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया।
बैठक में शामिल गोविंदपुर गांव की आयशा खातून, शाहिदा, मकदूमपुर गांव के दयाराम, आशा श्रीवास्तव, रामलाल, दयाशंकर, विमला देवी, समयलाल, ननका पाल आदि पैसा मिलने के बाद अब तक निर्माण नहीं शुरू कराया। बीडीओ ने चेतावनी दी कि आठ अगस्त से पहले मानक के अनुरूप नींव तक आवास का निर्माण करा लें। निर्माण नहीं होने की स्थित में योजना की दूसरी किश्त नहीं भेजी जाएगी। इसका जिम्मेदार लाभार्थी स्वयं होगा।