{"_id":"5b5b716c4f1c1bac7d8b50af","slug":"181532719468-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर ट्रांसफार्मर गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई पर ट्रांसफार्मर गायब करने का आरोप
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। क्षेत्र के जोगवा गांव निवासी एक किसान ने अवर अभियंता पर अपने निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर गायब करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उसने एक्सईएन और एमडी से शिकायत की है।
जोगवा (पंसौर) निवासी बलदेव सिंह पुत्र छेदी लाल ने अपने खेत में निजी नलकूप लगवा रखा है। उसने बताया कि आठ महीने पहले नलकूप में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था।17 अक्टूबर 2017 को इस ट्रांसफार्मर को मंझनपुर वर्कशॉप में जमा कर दिया गया। स्थानीय अवर अभियंता के कहने पर बलदेव ने 30 जून 2018 को पांच हजार 937 रुपये बकाया बिल भी जमा कर दिया। पीड़ित का दावा है कि चार जुलाई को उसका ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से रिलीज हो गया, लेकिन पर अभी तक उसे ट्रांसफार्मर मिला नहीं है। पीड़ित किसान ने जेई पर ट्रांसफार्मर गायब करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अधिशासी अभियंता और प्रबंध निदेशक से शिकायत की है।