{"_id":"5b58cdee4f1c1b49748b6e3b","slug":"181532546542-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा का जज्बा हर जवान में रहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा का जज्बा हर जवान में रहता है
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
करारी। पढ़ाई-लिखाई के बाद युवाओं को जीविकोपार्जन के लिए बहुत सी नौकरी मिल जाएगी, लेकिन देशसेवा के लिये मिलिट्री की सर्विस सबसे अच्छी है। ये बातें बुधवार को करारी के रिजवी कॉलेज में इलाहाबाद से आए न्यू कैंप 67 फील्ड यूनिट के कैप्टन विक्रांत यादव ने कहीं।
करारी के रिजवी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि वैसे तो हर पेशे में सम्मान और पैसा है। पैसे के साथ जो सम्मान सेना में है वह कम ही जगह मिलता है। देश की रक्षा का जज्बा हर जवान के अंदर रहता है। रिस्क तो पग-पग पर रहता है, लेकिन देश की सेवा करते हुए यदि शहीद के शव को तिरंगा नसीब हो तो यह बहुत ही खुशनसीबी की बात है। अंत में बच्चों को सेना की नौकरी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज प्रबंधक राशिद रिजवी ने सेना के जवानों को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लांस नायक दीपक कुमार, नायक अर्जुन सईद, गनर बिट्ठल नलव, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।