{"_id":"5b58cc854f1c1b1e308b6e60","slug":"181532546181-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को नोंच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को नोंच डाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में मंगलवार रात मां के साथ सो रही एक छह महीने की बच्ची को जंगली जानवर ने मार कर खा डाला। सुबह मासूम का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों के पास पड़ा मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
मकनपुर निवासी केशनलाल सोनकर पुत्र अमृतलाल बागवान है। उसने एक आम का बाग किराए पर ले रखा है। बाग में ही झोपड़ी डालकर रात को परिवार के साथ सोता है। मंगलवार रात उसकी छह महीने बच्ची मां सरिता के साथ सो रही थी। मध्य रात्रि के करीब सरिता की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। यह देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने मासूम की खोजबीन शुरू कर दी। सुबह बाग से थोड़ी दूर पर झाड़ियों के पास बच्ची का एक-एक हाथ, पैर और सिर मिला। शरीर का बाकी हिस्सा काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल सका। माना जा रहा है कि सोते वक्त कोई जंगली जानवर उसे उठा ले गया होगा। उसी ने मारने के बाद शव का आधा हिस्सा खा लिया। लाश देखने से भी जानवर की खाई हुई लग रही थी। घटना से ग्रामीणों दहशत व्याप्त हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।