फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गुस्साए किसानों ने मवेशियों संग किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

गुस्साए किसानों ने मवेशियों संग किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

Mon, 11 Dec 2017 08:41 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए किसानों ने मवेशियों संग किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
गुस्साए किसानों ने मवेशियों संग किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी, पेंशन आदि मांगों को लेकर भाकियू की महापंचायत में उमड़े किसान
दस सूत्रीय मांगें नहीं पूरी होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
बिजली, पानी, पेंशन आदि की दिक्कतों से जूझ रहे किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने भाकियू के बैनर तले मवेशियों संग मुख्यालय मंझनपुर में महापंचायत और प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर दस सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। चेताया कि मांगे नहीं पूरी होने पर जल्द ही वह सभी भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। किसानों का आक्रोश देख प्रशासन का पसीना छूट रहा था।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता समस्याओं को लेकर हर महीने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हैं। इसके बाद भी उनकी दिक्कतें नहीं दूर हो रही हैं। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान की अगुवाई में महापंचायत की। जिला पंचायत परिसर में जिले के विभिन्न हिसों से किसान अपने-अपने मवेशियों संग इकट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की बेहतरी का वादा कर देश-प्रदेश की सत्ता में काबिज सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। सरकार न तो किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मुहैया करा पा रही है और न ही निर्बाध बिजली। उल्टे बिजली की कीमतों में इजाफा कर किसानों को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। बिजली विभाग नलकूप किसानों को स्टोर से उपकरण नहीं मुहैया करा रहा है। पात्रों को पेशन के लिए भटकना पड़ रहा है। वर्षों पुराने पट्टों को भूमिधरी करने के लिए किसानों का शोषण किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। महापंचायत के बाद किसानों का जत्था मवेशियों संग जुलूश की शक्ल में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां एडीएम को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की। चेताया कि समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर किसान भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर शांताराम, मोतीलाल, सिद्धशरण गुप्ता, सूर्यभान, फिरोज अहमद, संजय सिंह, रमाकांत, गनेश प्रसाद, राजू सरोज, गिरधारी लाल, कल्लू, रणछोर सिंह, छेदीलाल सिंह, धर्मराज तिवारी, विजय सिंह, मक्खनलाल, सुरेशचंद्र, बच्चालाल, सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



कर्मचारियों की लापरवाही का दंश भुगत रहा फूलचंद्र
दूसरे के खाते में पहुंची पीएम आवास की रकम, नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
स्थानीय ब्लॉक के शेखपुर निवासी फूलचंद्र लोहिया आवास की पात्रता में चयनित हुआ था। आवास की पहली किस्त आवंटित करते समय कर्मचारियों ने उसी नाम के दूसरे व्यक्ति के खाते में धनराशि भेज दिया। जानकारी होने के बाद से पीड़ित आवास की किस्त के दर-दर भटक रहा है। सोमवार को मामले की शिकायत उसने बीडीओ चायल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुर रसूलपुर निवासी फूलचंद्र पुत्र मनोहरलाल को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए चयनित किया गया था। उसे आवास दिलाने के लिए ग्राम प्रधान रोशनलाल व सचिव कुलदीप मिश्र ने सूची जिला मुख्याल को भेजी। खाते में धनराशि आवंटन के दौरान कर्मचारियों ने पहली किस्त फूलचंद्र पुत्र किशोर के खाते में भेज दिया। इसकी जानकारी होने के बाद पीड़ित ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी का पखवारे भर से चक्कर काट रहा है पर सुनवाई नहीं हो सकी। प्रधान व सेक्रेटरी की हीलाहवाली को देख पीड़ित ने सोमवार को बीडीओ चायल अखिलेश तिवारी से की। बीडीओ ने पीड़ित को आवास की रकम दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed