{"_id":"59b2ede34f1c1bec7f8b538b","slug":"181504898531-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा
-चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित मासूम की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर घर गए।
सौंरई खुर्द निवासी सुभाष का चार वर्षीय बेटा कृष्णा को दो दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को परिजनों ने कृष्णा को सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने कृष्णा को दो इंजेक्शन लगाया और दवाएं दी। इसके बाद उनको वापस भेज दिया। वह अस्पताल से दो सौ मीटर दूर पहुंचे ही थी कि बेटे की सांसें थम गईं। वह भागकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन भड़क गए। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर हंगामा भी किया। जानकारी होने पर सुभाष के नात-रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी अस्पताल में उत्पात करने का प्रयास किया। इसके बाद अस्पताल संचालक व परिजनों की पंचायत हुई। समझौता होने के बाद परिजन मासूम की लाश लेकर घर गए।
रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी के धुमाई गांव की एक किशोरी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी अचानक गिर गई थी, इससे उसकी मौत हो गई। वहीं गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
धुमाई की सोनम (16) पुत्री रामचंद्र की शुक्रवार को करीब 11 बजे संदिग्ध दशा में मौत हो गई। इससे घर में रोना पीटना मच गया। पखवारा भर पहले सोनम के भाई की जहर खाने से मौत हो गई थी। अभी बेटे का गम लोग भुला भी नहीं पाए थे कि बेटी भी चल बसी। घर में हाहाकार मचने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तो परिजनों ने बताया कि वह अचानक गिर गई थी, इससे उसकी मौत हुई। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान गुलाब सोनकर का कहना है कि किशोरी की स्वाभाविक मौत हुई है।