फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   छह ब्लाकों के 30 सचिवों का कटा एक दिन का वेतन

छह ब्लाकों के 30 सचिवों का कटा एक दिन का वेतन

Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
छह ब्लाकों के 30 सचिवों का कटा एक दिन का वेतन
छह ब्लाकों के 30 सचिवों का कटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

लापरवाही पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पंचायत भवन में रोस्टर के तहत न बैठने वाले 30 ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन काटने की कार्रवोई की गई है। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई जांच कराने के बाद की है। एक दिन का वेतन कटने से सचिवों के होश उड़े हैं।

शासन का निर्देश है कि पंचायत भवन में रोस्टर के तहत बैठकर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे। मकसद था कि गांव के लोगों को काम के लिए ब्लाक मुख्यालय न आना पड़े, लेकिन सचिवों के पंचायत भवन में न बैठने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। शिकायत पर डीपीआरओ कमल किशोर ने एडीओ पंचायत से जांच करवाई। एडीओ पंचायत की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि 30 सचिव रोस्टर के तहत पंचायत भवन में नहीं बैठ रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ कमल किशोर ने लापरवाही करने वाले सचिवों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed