फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 years old girl died after fallen from roof in suspicious situation

संदिग्ध दशा में छत से गिरकर युवती की मौत, कोहराम

Mon, 09 Aug 2021 01:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
18 years old girl died after fallen from roof in suspicious situation
तहसील के उदैयापुर निवासी मीरा देवी मजदूरी करती है। मीरा के मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार को भी वह अपनी 18 वर्षीय बेटी आरती को साथ लेकर धूमनगंज थाना के शांतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले एक अधिवक्ता के घर गई थी। वहां वह सफाई का काम करती है। महिला के मुताबिक अधिवक्ता पांचवे मंजिल पर रहते हैं।
विज्ञापन


वह कमरे में अधिवक्ता से मजदूरी का हिसाब करवा रही थी। इस बीच संदिग्ध दशा में उसकी बेटी लापता हो गई। बेटी को वहां से गायब देख मीरा ने उसकी तलाश शुरू की तो आरती का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आरती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


110 मवेशियों को गोशाला में किया गया संरक्षित
जिले में अन्ना मवेशी किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। इससे किसान बहुत परेशान हैं। उन्हें फसल बचाने के लिए रात भर खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। पिछले दिनों डीएम सुजीत कुमार ने सीवीओ डॉ. बीपी पाठक को गोशालाओं में क्षमता के हिसाब से पशुओं को संरक्षित करने का निर्देश दिए थे। ताकि, बाहर घूम रहे मवेशियों से किसानों की फसल को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम का निर्देश मिलने के बाद पशु पालन विभाग गंभीर हो गया। अफसर ग्रामीणों, प्रधानों व अन्य सभ्रांत नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वह अन्ना मवेशियों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें नजदीकी गोशालाओं में पहुंचाएं। इसी के तहत रविवार को कड़ा इलाके के ग्रामीणों ने 110 मवेशियों को इकट्ठा कर गिरधरपुर गढ़ी स्थित गोसंरक्षण केंद्र पहुंचाया। सीवीओ ने गोशाला के केयरटेकर को समय पर मवेशियों को चारा-पानी देने के साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर इनका इलाज कराने का निर्देश दिया।


अन्ना मवेशी टकराकर बाइक सवार घायल
स्थानीय कस्बे के गाजी का पूरा निवासी सरवर अली शनिवार की शाम बाइक से सयारा होते हुए सिराथू बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह सयारा गांव के आगे पहुंचे तभी उनकी बाइक के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सरवर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने सरवर अली को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed