{"_id":"5a3945504f1c1bc8678c274a","slug":"18-serviceman-s-sallery-cut-for-being-absent-in-samadhan-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस से गायब 18 अफसरों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस से गायब 18 अफसरों का वेतन कटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा के अफसरों की बेफिक्री का नजारा मंगलवार को सिराथू तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में दिखा। एकमुश्त 18 अफसरों को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से गायब देख डीएम मनीष कुमार वर्मा की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी कर दिया। इन सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। तीनों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में आए 321 शिकायती पत्रों में से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सिराथू तहसील में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व एसपी प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। डीएम ने पूर्वान्ह सवा दस बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो 18 अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए 19 दिसंबर का वेतन काटने का फरमान जारी कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई 198 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण कराया।
188 शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को दी है। इस मौके पर सीडीओ हीरालाल, एसडीएम शिवनारायण सिंह, तहसीलदार सिराथू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। मंझनपुर में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम विवेक चतुर्वेदी व सीओ सदर मुईन खान की मौजूदगी में हुआ। यहां पर कुल 88 शिकायतीपत्र आए। एसडीएम सदर ने सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंप दी है।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार संगम लाल गुप्ता के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चायल में संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार विमल कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर कुल 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार ने दो का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी की जिम्मेदारी विभागीय जिम्मेदारों को सौंप दी है।