{"_id":"5fb81c118ebc3e9bb604ef69","slug":"18-people-tested-covid-positive-on-friday-kaushambi-news-ald291988417","type":"story","status":"publish","title_hn":"1390 की हुई कोविड जांच, 18 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1390 की हुई कोविड जांच, 18 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
18 people tested covid positive on friday
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। त्योहारी सीजन के बाद कोरोना वायरस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी जिले भर में 18 लोग संक्रमित निकले। हालांकि, इस दौरान 11 मरीज ठीक भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1390 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान पीएचसी मंझनपुर की टीम ने सदर तहसील के राजस्व कर्मियों की जांच की। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जांच टीम ने निगेटिव आए लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया।
दूसरी तरफ विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 18 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में नेवादा क्षेत्र के सात, सरसवां के छह, कड़ा के तीन तथा मंझनपुर के दो लोग शामिल हैं। सर्विलांश अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले भर में मिले 2119 संक्रमितों में 1987 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते रिकवरी रेट 95 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। फिलहाल 105 मरीजों का इलाज चल रहा है।