फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गला घोटकर मौत के घाट उतारी गई थी शीलू

गला घोटकर मौत के घाट उतारी गई थी शीलू

Thu, 25 Apr 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
गला घोटकर मौत के घाट उतारी गई थी शीलू
गला घोटकर मौत के घाट उतारी गई थी शीलू
विज्ञापन

करारी के अरका महावीरपुर गांव में मंगलवार शाम हुई थी घटना, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के अरका महावीरपुर गांव में ब्याही शीलू गला घोटकर मौत के घाट उतारी गई थी। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी नहीं किया था। हत्या के आरोपी पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित सावंतमऊ गांव निवासी गोकुल प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी शीलू (23) का विवाह करीब दो साल पहले अरका महावीरपुर में सुनील से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित की मानें तो मंगलवार शाम ससुरालीजनों ने गला घोटकर उसकी बेटी को मार डाला। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घाटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में बुधवार को ही मृतका के पति सुनील, सास बुद्धी, नंद गुंजन व रंजन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। गुरुवार को सीओ सिटी एसएन पाठक ने घर पर दबिश देकर पति, सास व एक नंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed