फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा से गैर पासी सांसद बन विनोद सोनकर ने रचा था इतिहास 15-12-23

दोआबा से गैर पासी सांसद बन विनोद सोनकर ने रचा था इतिहास 15-12-23

Sat, 13 Apr 2019 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दोआबा से गैर पासी सांसद बन विनोद सोनकर ने रचा था इतिहास 15-12-23
दोआबा से गैर पासी सांसद बन विनोद सोनकर ने रचा था इतिहास
विज्ञापन

वर्ष 2014 के मोदी लहर में 18 साल बाद कौशाम्बी संसदीय सीट पर खिला था कमल
सपा के शैलेंद्र कुमार दूसरे व बसपा के सुरेश पासी चले गए थे तीसरे पायदान पर
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। 16 वीं लोकसभा चुनाव देश के साथ ही दोआबा के लिए भी ऐतिहासकि था। इस चुनाव में पहली बार दोआबा से कोई गैर पासी बिरादरी का सांसद चुना गया था। मोदी लहर के कारण पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर 18 साल बाद कौशाम्बी संसदीय सीट पर कमल खिलाने में कामयाब हुए थे। भाजपा के पक्ष में अबकी बार-मोदी सरकार, की ऐसी आंधी चली कि सपाई किला ध्वस्त हो गया था।
2014 के आम चुनाव में केंद्र की यूपीए-टू सरकार के खिलाफ बयार बहने के साथ भ्रष्टाचार का मामला तेजी से उछला था। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता गुजरात के सीएम रहे नरेंद्र मोदी के पक्ष में चली आंधी ने दोआबा की सियासत में सुनामी का काम किया। इस चुनाव में भाजपा ने विनोद कुमार सोनकर, सपा ने शैलेंद्र कुमार, बसपा ने सुरेश पासी, कांग्रेस ने महेंद्र कुमार गौतम को मैदान में उतारा। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर सियासत में अनजान चेहरा थे। लेकिन चुनाव में दोआबा की जनता पर मोदी नाम का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसके पारे को कोई भी दल ठंडा नहीं कर सका। शून्य से शुरू हुआ भाजपा का चुनाव मोदी के नाम पर चढ़ता चला गया। भाजपा की सुनामी से सपा का साइकिल पंक्चर और बसपा का हाथी तीन कदम चलने के बाद मदहोश होकर रास्ते में ही बैठ गया। चुनाव में कुं डा के राजा भैया का भी करिश्मा बेअसर साबित हुआ। दोआबा के वोटरों ने भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में झूमकर मतदान किया। चुनाव में विनोद सोनकर ने करीब 331724 मत पाकर जीत दर्ज किया। सपा के शैलेंद्र कुमार 288824 मतों के साथ दूसरे तथा बसपा के सुरेश पासी 201322 मत के साथ तीसरे स्थान हासिल किया। कांग्रेस के महेंद्र गौतम 31905 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। जबकि निर्दल मोहन लाल ने 9182, छेद्दू चमार ने 3340, बीना देवी ने 4957, आप की स्वर्ण लता सुमन को 3692, ईएमपी के श्रीपाल ने 7341, तथा आरएसएमडी की मालती देवी ने 6548 मत हासिल किए।
विज्ञापन

-----------
भरवारी में हुई थी नरेंद्र मोदी की जनसभा
सिराथू। लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने भरवारी में पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। दोआबा में मोदी की सभा होने के बाद से ही विरोधियाें के हौसले पस्त होने लगे थे। मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि देश को चाहिए 300 कमल के फूल। इसमेें से एक फूल आपका होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed