फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट की होती है अहमियत

राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट की होती है अहमियत

Sun, 31 Mar 2019 05:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट की होती है अहमियत
राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट की होती है अहमियत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट की अहमियत होती है। महिलाएं अपने मताधिकार को लेकर सजग हो चुकी हैं। वे इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ अपनोें को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। पांच साल में एक बार होने वाले मतदान को राष्ट्रीय पर्व के रूप में लिया जाना चाहिए। मताधिकार से दूर रहने वाले राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं करते हैं। ये विचार सिराथू क्षेत्र की महिलाओं ने ब्यक्त किए।
----------
फोटो नं-07
लोक सभा चुनाव 2019 बेहद अहम है। महिलाएं सोच-समझकर राष्ट्रहित में अपना मतदान करेंगी। अभी तो वह सबकी सुन रही हैं। लोक सभा चुनाव में वह अपना वोट डालने के साथ अन्य लोगोें को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

जयश्री गुप्ता
-------
फोटो नं-08
अब समय बहुत बदल गया है। महिलाएं घूंघट से बाहरी दुनिया की भी समझ रखने लगी हैं। वे अपने मोहल्ले की सभी महिलाआेें को साथ ले जाकर उन्हें भी वोट डालने के लिए तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू मोदनवाल
-------
फोटो नं-09
मोदी ने महिलाओें के लिए रसोई में गैस कनेक्शन देने का काम किया है। उम्मीद है कि वे दोबारा आएंगे तो कुछ और भी महिलाओें के बारे में सोचेंगे। इसलिए वो पूरे परिवार के साथ मतदान करने की जाएंगी।
चंदा देवी
-------
फोटो नं-10
जो प्रत्याशी सबसे बेहतर होगा, वो उसी को वोट करेंगी। राजनीति में जात-पात का गंदा खेल बंद होना चाहिए। जनता को उसे ही चुनना चाहिए जिसकी छवि स्वच्छ हो।
सियादुलारी
--------
फोटो नं-11
जो पार्टी हमारे देश को आगे ले जाने के लिए सक्षम दिखेगी। मेरा वोट उसी दल को ही जाएगा। लोक सभा के चुनाव में मुद्दे स्थानीय नहीं राष्ट्रीय स्तर के होते हैं।
रंजना केशरवानी
------
फोटो नं-12
मतदान राष्ट्रीय पर्व के समान है। इसलिए उनके स्कूल में जो बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, उनके अभिभावकोें से संवाद कर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
रेनू सोनकर
------
फोटो नं-13
अपनी सहेलियाें के साथ मिलकर तय किया है कि लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए परिचित परिवार की महिलाओें को प्रेरित करेंगी। उनसे फोन पर बात कर राष्ट्र निर्माण में एक-एक वोट का महत्व समझाऊंगी।

निर्मला सोनकर
------
फोटो नं-14
मतदान के बाद ही किचन का काम करूंगी। क्योंकि राष्ट्र निर्माण मेें एक-एक वोट का महत्व होता है। वोट भी उसी को जाएगा, जो सही दिशा में देश को ले जाने वाला हो।
गीता देवी
--------
फोटो नं-15
मतदान को लेकर महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। अब वह घूंघट की आड़ और चौखट से बाहर निकल चुकी हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाआें का सबसे बड़ा योगदान होगा।
मुन्नी देवी
-------
फोटो नं- 16
चुनाव में पास-पड़ोस की महिलाआेें को साथ लेकर मतदान करने के लिए जाएंगी। जो बुजुर्ग महिलाएं हैं। उनका भी वोट डलवाने के लिए मदद करेंगी।
अर्चना केसरवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed