फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मगध एक्सप्रेस से मुसाफिर को लूटपाट कर ट्रैक पर फेंका

मगध एक्सप्रेस से मुसाफिर को लूटपाट कर ट्रैक पर फेंका

Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस से मुसाफिर को लूटपाट कर ट्रैक पर फेंका
सिराथू। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात मगध एक्सप्रेस में एक यात्री को लूटने के बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। सुुबह रेलवे लाइन किनारे खून से लथपथ युवक को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के नगियामई गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन के किनारे बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच को गए थे। इस दौरान उनकी नजर खून से लथपथ नौजवान पर पड़ी। वह दर्द से कराह रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी-100 के साथ सैनी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू भेजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद थोड़ी देर के लिए होश आने पर युवक ने अपना नाम अनुभव शर्मा (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी चीनी मिल नैनी (इलाहाबाद) बताया। अनुभव ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मगध एक्सप्रेस से वह घर जा रहा था। रास्ते में चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसे गेट से नीचे धकेल दिया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने अनुभव की हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जहां से उसे इलाहाबाद भेज दिया गया। मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed