{"_id":"59a9bbcb4f1c1b5b738b4bae","slug":"171504295883-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपाईयों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बने प्रदेश अध्यक्ष, भाजपाईयों में उत्साह
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. महेंद्र पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपाई गदगद
बैठक कर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भाजपा ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शुक्रवार को बैठक कर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।
पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह बहुत अनुभवी हैं, उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और मजबूत होगा। इस मौके पर रामभजन त्रिपाठी, प्रेमचंद्र चौधरी, आद्या पांडेय, अंजनी यादव, सूरज यादव, उमेश कुमार पांडेय, राहुल अग्रहरि, सोमेश्वर तिवारी, परमजीत सिंह, शेरा यादव आदि लोग रहे। उधर, मंझनपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में भी जशभन का माहौल रहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने लोगों का मुंह मीठा कराया। खुशी के मौके पर रामभजन त्रिपाठी, आद्या पांडेय, अंजनी यादव, जिला मीडिया प्रभारी सूरज यादव, उमेश कुमार पांडेय, राहुल अग्रहरि, सोमेश्वर तिवारी, परमजीत सिंह, शेरा यादव आदि मौजूद रहे।