{"_id":"5dc9b2a88ebc3e5b5d748b5f","slug":"17-lakh-mobile-phone-stolen-in-shop-kaushambi-news-ald2599083130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में 17 लाख के मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में 17 लाख के मोबाइल फोन चोरी
विज्ञापन
17 lakh mobile phone stolen in shop
- फोटो : KAUSHAMBI
दुकान में 17 लाख के मोबाइल फोन चोरी
सिराथू कस्बे में एसबीआई के समीप चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद, रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा सिराथू के समीप सोमवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। बदमाश शटर टेढाकर दुकान से एक लाख नकद समेत करीब 17 लाख के मोबाइल फोन उठा ले गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिराथू कस्बे के सैनी रोड निवासी कमर पुत्र मोहम्मद उमर ने एसबीआई के समीप मोबाइल शॉप खोल रखी है। इसी दुकान में वह वेस्टर्न यूनियन के जरिए मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। सोमवार रात रोज की तरह कमर दुकान बंद करके चला गया। सुबह पड़ोसियों से पता चला कि दुकान का शटर टेढ़ा है। चोरी के अंदेशा पर कमर ने फौरन सैनी कोतवाली पुलिस को खबर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर बीपी तिवारी, चौकी प्रभारी सिराथू आशुतोष आ गए। दुकान के अंदर जाकर देखा गया तो सारा समान अस्त-व्यस्त था। दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। फुटेज में देखा गया कि रात तकरीबन तीन बजे दो युवक अंदर दाखिल हुए और दस मिनट में घटना को अंजाम देकर बाहर निकल गए। घटना में कमर ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कमर के मुताबिक चोर दुकान में रखा एक लाख कैश व करीब 150 नए एंड्रायड मोबाइल उठा ले गए है। नकदी सहित 17 लाख की चोरी का अनुमान लगाया गया। घटना से इलाकाई कारोबारियों में दहशत है। कोतवाल बीपी त्तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।