{"_id":"5c7d7490bdec22142a71ea6a","slug":"161551725712-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: शिवालयों में रही हर-हर, बम-बम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: शिवालयों में रही हर-हर, बम-बम की गूंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-01 से 05 तक
महाशिवरात्रि: शिवालयों में गूंजा हर-हर, बम-बम
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, किया जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा/करारी। दोआबा में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को दिनभर शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नजदीक के घाटों पर डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। इसके अलावा इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में इस मास की महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार को महाशिवरात्रि पर मंझनपुर, करारी, भरवारी, सरायअकिल, सिराथू, पश्चिमशरीरा समेत अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दूध, शहद, भांग, धतूरा, बेलपत्र बेर, जौ की बाली, चना का होरा व आम के बौर शिवलिंग पर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। कड़ा में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शंकर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंझनपुर स्थित बड़ा शिवाला में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कड़ा में कुबरी, कालेश्वर पल्हाना, संदीपन, कांकराबाद, शहजादपुर, असदपुर एवं फतेहपुर आदि घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया। टेंवा स्थित महेश बाबा के प्राचीन शिव मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन हुआ। यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा करने के बाद मेले का आनंद लिया।
इंसेट
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक के दिया उपरहार भखंदा छेकवा कनैली हिमांचल का पूरा आदि गांव में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। ओम नम: शिवाय के जाप और हर-हर, बम-बम के जयकारे से मंदिर गूंजते रहे। दिया उपरहार में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। देश और समाज के सलामती की कामना की। ग्राम प्रधान छेकवा चंद्रशेखर सिंह ने ग्रामीणों को शरबत पिलाया। इस मौके पर शारदा द्विवेदी, अरुण सिंह, जंग बहादुर सिंह, रामबली आदि रहे।
विज्ञापन
इंसेट
करारी के नवग्रह मंदिर में हुई पारद शिवलिंग की स्थापना
फोटो नं-
करारी। कस्बे में श्री विश्व कल्याण शिव नवग्रह मंदिर की स्थापना के दो साल पूरे होने पर सामूहिक रुद्राभिषेक का कराया गया। कस्बा समेत आसपास के तमाम ग्रामीण श्रद्धालुओं ने अराधना की। कार्यक्रम संयोजक सोमनाथ वर्मा ने बताया कि नवग्रह मंदिर के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। हर साल इस दिन को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर पारे से बनी पारद शिवलिंग की स्थापना की गई हैं। रुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र, रामकुमार, ज्ञानसिंह, झल्लर चौरसिया समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। इसी तरह भैला मकदूमपुर गांव में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ कराया गया। शाम को कन्या भोज हुआ। इस मौके पर बलराम मिश्र, राधाकृष्ण मिश्र, जयशंकर प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार व रामू मिश्र आदि भक्त मौजूद रहे।
---------
उदैयापुर मखऊपुर गांव में निकाली गई शोभायात्रा
फोटो नं-
चायल। उदैयापुर मखऊपुर गांव स्थित नारायण आश्रम में 21 फरवरी से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने डीजी की धुन पर नृत्य किया। शोभायात्रा के बाद आश्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया। आश्रम के महंत लोकशानंद गिरि ने बताया कि आश्रम में पांच मार्च को पावन प्रज्ञा पुराण कथा, छह को जप-ध्यान और प्रज्ञायोग के बाद 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व 11 हजार वेदीय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के साथ आश्रम में विराट पुस्तक मेला का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि यज्ञ में पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ, अन्न प्राशन, मुंडन, यज्ञोपवीत, गुरुदीक्षा आदि सभी संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे।
इंसेट
दिव्यांग बच्चों ने भी मनाया त्योहार
मंझनपुर। हर साल की तरह इस बार भी कस्बा स्थित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। ंशिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा और समाजसेवी लोकेश चौधरी, पप्पू चौधरी ने शिविर में मौजूद करीब 50 बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान, टॉफी, चिप्स और फल वितरित किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दिव्यांग बच्ची सीता ने भगवान शिव जी का भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर आशा चौधरी, शिक्षक मो. शाहिद अली, शुभम शर्मा, देव चौधरी, बुधराम, ओमप्रकाश, छोटेलाल पाल, सतरूपा सिंह, शारदा सिंह, सुमन देवी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, योगेश मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।