फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित

हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित
हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कलक्ट्रेट से बेटियों ने निकाली स्कूटी यात्रा
बिना हेलमेट सवारों को रोककर किया जागरुक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। परिवहन विभाग ने बुधवार को यातायात जागरुकता अभियान के तहत बेटियों की स्कूटी यात्रा निकाली। हेलमेट पहने बेटियां रास्ते में बिना हेलमेट वाले बाइक सवार युवकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर यातायात विभाग की तरफ से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर पहले पंफलेट बांटे गए। बाद में लाउडस्पीकर से संदेश दिया गया। इसी कड़ी में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बेटियों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। बुधवार को कलक्ट्रेट में करीब चार दर्जन स्कूटी सवार बेटियों को बुलाया गया। इसमें चलाने वाली और बैठने वाली युवतियां हेलमेट पहने थीं। इस रैली को कलक्ट्रेट से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, एआरटीओ शंकर जी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट से निकलकर ओसा चौराहा, सदर तहसील, मंझनपुर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। एआरटीओ ने बताया कि शाम को विभाग के कार्यालय में प्राइवेट स्कूल के बस चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा गरीब चालकों को नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed