{"_id":"5c2221bdbdec2256ad22ce9b","slug":"161545740733-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा, जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड बालू लदा ट्रक पलटा, जाम
राजापुर-मंझनपुर मार्ग पर करीब पांच घंटे ठप रहा आवागमन
फोटो नं.18
अमर उजाला ब्यूरो
महेवाघाट। हिनौता पुलिस चौकी के करीब मंगलवार सुबह एक ओवरलोड बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी बदौलत राजापुर-मंझनपुर मार्ग पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महेवाघाट से एक ट्रक मंगलवार सुबह ओवरलोड बालू लादकर मंझनपुर की ओर जा रहा था। हिनौता पुलिस चौकी के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से राजापुर-मंझनपुर मार्ग पर तकरीबन पांच घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक उनको अधिक चोट नहीं लगी है।