{"_id":"5bb3c757867a55019f2c9995","slug":"161538508631-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान की औपचारिकता पूरी की!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान की औपचारिकता पूरी की!
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जयंती के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ दोआबा में खूब दगाबाजी की गई। स्वच्छता अभियान अधिकतर जगहों पर सिर्फ औपचारिकता तक ही सिमट कर रह गया। नेताओं के साथ अधिकारियों ने भी फोटो खिंचवाने के लिए ही झाड़ू लगाई। चायल के एसडीएम और सीओ सहित अन्य लोगों की खानापूरी की करीब एक दर्जन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मंगलवार को जयंती थी। इस मौके पर जिले भर में विविध कार्यक्रम हुए। शासन के निर्देश पर स्वच्छता की खातिर विशेष अभियान चलाया गया। देखा गया कि कई जगहों पर अधिकारियों व नेताओं ने सिर्फ औपचारिकता ही निभाई। चायल के एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार और चेयरमैन ने स्थानीय तहसील परिसर में सिर्फ फोटो ख्ंिाचवाने के लिए झाड़ू लगाई। मीडिया कर्मियों व मातहतों को बुलाकर घास के ऊपर बैठ गए। किसी ने अपने हाथ में घास की एक पत्ती ले ली तो किसी ने घास पर हाथ रख लिया। फोटो खिंची नहीं कि चलते बने। इसी तरह गोराज क्षेत्र में हिंदू संगठनों के लोगों ने ही फोटो ख्ंिाचवाने के लिए ही अभियान चलाया। कुल मिलाकर स्वच्छता अभियान के नाम पर औपचारिकता ही निभाई गई। चायल के अफसरों की करतूत लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस तरह की कई और तस्वीरें भी फेसबुक, व्हाट्सएप पर देखी गईं।
वहीं जिले के कई नेताओं ने फर्ज अदायगी के लिए ख्ंिाचवाई गई अपनी फोटो खुद ही सोशल साइट्स पर अपलोड कर दी। इसके बाद इनकी खूब किरकिरी हुई। लोगों ने लिख दिया कि यह सिर्फ एक दिखावा है। वहीं डीएम का कहना है कि अधिकारियों ने ऐसा किया है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी अफसरों से जवाब-तलब किया जाएगा। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।