{"_id":"5b69f4e24f1c1b096a8b5cb5","slug":"161533670626-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए 12 शातिर, चोरी की 20 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए 12 शातिर, चोरी की 20 बाइक बरामद
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। एसओजी ने वाहन चोरों के गिरोह का भंाडाफोड़ करते हुए करीब 12 शातिरों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से तकरीबन 20 बाइक बरामद की गई है। छापेमारी का दौर अभी जारी है। माना जा रहा है कि टीम को और बड़ी कामयाबी मिलेगी।
कौशाम्बी पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) दो दिन से वाहन चोरों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रहा है। सोमवार शाम सैनी के भानीपुर गांव में वाहन चोर को पकड़ने गई एसओजी को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी एसओजी गांव के राजू को पकड़ ले आई। एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि करीब 12 शातिरों को हिरासत में लिया गया है। इनमें राजू सहित चार मुख्य आरोपी हैं। बाकी अन्य से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद बेकसूरों को छोड़ दिया जाएगा। एसओजी प्रभारी के मुताबिक अब तक में तकरीबन 20 बाइक बरामद की जा चुकी है। कुछ और शातिरों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि अभी और शातिर व चोरी के वाहन बरामद होंगे।