{"_id":"5b69f35b4f1c1bde6d8b6cd7","slug":"161533670235-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व पुलिस मुठभेड़ का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व पुलिस मुठभेड़ का केस
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। बाइक चोरों को पकड़ने गई एसओजी टीम की पिटाई मामले में सैनी पुलिस ने करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व पुलिस मुठभेड़ का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कराने के साथ उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
सोमवार शाम सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव बाइक चोरों को पकड़ने एसओजी टीम गई थी। वहां ग्रामीणों ने घेरकर टीम की पिटाई की थी। बचाव में टीम को हवाई फायरिंग करना पड़ा था। इससे गुस्साए गांव वालों ने पथराव कर दिया था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस स्थिति पर नियंत्रण पा सकी थी। ग्रामीणों की पिटाई से दरोगा आशुतोष द्विवेदी, सिपाही अशोक व ऋषिकेश घायल हो गए थे। मामले में सैनी पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और पुलिस मुठभेड़ का केस दर्ज किया है। सैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि उपद्रवियों की शिनाख्त कराई जा रही है। करीब दर्जन भर लोगों के नाम प्रकाश में आ गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। उधर, पुलिस ने शक पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनसे बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोमवार शाम हुए हंगामे के बाद मंगलवार सुबह भानीपुर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गलियों में हर तरफ ईंट-पत्थर पड़े दिखाई दिए। लोग अपने-अपने घरों को बंद कर भीतर दुबके रहे। गिरफ्तारी के डर से कई लोग फरार हो गए हैं। हालांकि एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि किसी भी बेकसूर को परेशान नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी। एसपी के मुताबिक किसी भी बेगुनाह को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर सैनी कोतवाली राकेश तिवारी का कहना है कि 60 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।