फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कुपोषण के खात्मे को सात विभागों को सौपी गई कमान

कुपोषण के खात्मे को सात विभागों को सौपी गई कमान

Mon, 18 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण के खात्मे को सात विभागों को सौपी गई कमान
कुपोषण के खात्मे को सात विभागों को सौंपी गई कमान
विज्ञापन

-शबरी संकल्प अभियान की सफलता को हुई कार्यशाला
जीरो से तीन वर्ष तक के बच्चों का कुपोषण दूर करना है लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। राज्य पोषण मिशन के तहत शबरी संकल्प अभियान की सफलता के लिए सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ सीडीओ हीरालाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान सात विभागाध्यक्ष को कुपोषण दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सीडीओ ने कहा कि योजना का उद्देश्य जीरो से तीन वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करना है। पोषण की दृष्टि से एक हजार दिनों के स्वर्णिम महत्व को देखते हुए अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के वजन की नियमित ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी और उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराते हुए सामान्य श्रेणी में लाया जाएगा। लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मंडलीय पोषण समन्वयक, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य प्रशिक्षित अधिकारियों के द्वारा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में एमओवाईसी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम्य विकास अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका एवं खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर डीपीओ राकेश कुमार मिश्र, डीपीआरओ कमल किशोर, डीएसओ कुमार निर्मलेंदु सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन



किस विभाग को सौंपी गई कौन सी जिम्मेदारी
कुपोषण दूर करने का अभियान अब सात विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मिलकर चलाया जाएगा। इसमें आईसीडीएस विभाग द्वारा पोषाहार की आपूर्ति, मासिक ट्रैकिंग, डाटा फीडिंग, चिन्हित कुपोषितों के परिवारों की सूची उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठाई जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा योजना के क्रियान्वयन के लिए मनरेगा से समय पर बजट जारी करना, चिन्हित परिवार के कम से कम एक सदस्य को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराना होगा। पंचायती राज विभाग द्वारा चिन्हित परिवारों के लिए व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय बनवाकर खुले में शौच से मुक्त करना व शौचालय उपयोग को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग को कुपोषित बच्चों के परिवारों को नियमित राशन वितरण व पर्याप्त राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग निर्धारित बीएचएनडी दिवस उपलब्ध गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को पीएचसी, सीएचसी तथा एनआरसी में संदर्भित करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोषण पखवारा प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया उद्घाटन
मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार के पास लगाई गई शबरी संकल्प अभियान की पोषण पखवारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागाध्यक्षों ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टाल लगा रखा था। पोषण पखवारा 16 से 30 दिसंबर तक मनाया जाएगा। उद्घाटन के बाद सीडीओ ने विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा लगवाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टाल लगाने वाले सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed