फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान

गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान

Sun, 17 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान
गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान
विज्ञापन

बीएसए और डीपीआरओ की जांच में हुआ खुलासा
शौचालय, राज्य और चौदहवें वित्त के धन में मिला गबन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरसवां ब्लॉक के डेढ़ावल ग्राम प्रधान गबन के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। उनके द्वारा शौचालय, राज्य व चौदहवें वित्त के धन का लाखों में गबन किया गया है। मामले का खुलासा बीएसए व डीपीआरओ की संयुक्त जांच में हुआ है। प्रधान पर कार्रवाई के लिए विभाग नोटिस तैयार करा रहा है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान गजानन सिंह द्वारा विकास कार्य कराए बगैर धनराशि गबन की जा रही है। इसके अलावा शौचालय निर्माण में भी लाभार्थियों का दोहन किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बीएसए एमआर स्वामी व डीपीआरओ कमल किशोर की संयुक्त जांच टीम बनाई। टीम के दोनों सदस्यों ने मौके पर जांच कर गहन पड़ताल की तो शौचालय, राज्य व चौदहवें वित्त का तीन लाख सात हजार रुपए का गबन पाया गया। दोनाें अफसर संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के आते ही रिपोर्ट उन्हें मुहैया करा दी जाएगी। डीएम का निर्देश मिलते ही जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी। इसे लेकर ग्राम प्रधान में हड़कंप है।
विज्ञापन

---------------------
नियम को ताक पर रख लगवाया हैंडपंप
डेढ़ावल ग्राम सभा में पांच हैंडपंपों का रिबोर चौदहवें वित्त के धन से कराया जाना था। अधिकारियों द्वारा रिबोर का आदेश होने के बाद ग्राम प्रधान ने पांच हैंडपंपों का रिबोर तो कराया ही एक नया हैंडपंप नियम को ताक पर रखकर चहेते के दरवाजे पर लगवा दिया। इतना ही नहीं चार और हैंडपंप लगाने का फर्जी इस्टीमेट डीपीआरओ कार्यालय को भेज दिया। हालांकि हैंडपंप का पैसा अभी खाते से नहीं निकाला गया है। डीपीआरओ इसकी गहनता से छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने बीएसए के साथ जांच अधिकारी नामित किया है। जांच में तीन लाख सात हजार का गबन पाया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार है। सोमवार को डीएम के समक्ष रखी जाएगी, जो निर्देश होगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
कमल किशोर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed