फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली के बिल ने ली मजदूर की जान

बिजली के बिल ने ली मजदूर की जान

Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली के बिल ने ली मजदूर की जान
बिजली के बिल ने ली मजदूर की जान
विज्ञापन

56 हजार का बिल देख मजदूर को आया था सदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज।
कोखराज के कशिया पूर्व के एक मजदूर की बिजली के बिल ने जान ले ली। 56 हजार का बिल देखकर ठेकेदार के गुर्गे ने जमा न करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी तो उसको सदमा आया और उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मजदूर की पत्नी शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रही है। कोखराज पुलिस ने मौत की सूचना से इंकार किया है।

कशिया पूर्व निवासी अजय आनन्द (28) के पिता अशोक कुमार के नाम से अन्त्योदय कार्ड बना था। गरीबी रेखा का उन्होंने विद्युत कनेक्शन लिया था। अजय के पिता की मौत हो चुकी थी। वह उसी कनेक्शन पर बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। हाल ही में अजय आनन्द को बिजली विभाग के एक ठेकेदार ने 56 हजार 141 रुपये का बिल थमा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि बिल नहीं जमा किया तो जेल जाना पड़ेगा। इससे वह तनाव में रहता था। मंगलवार शाम करीब चार बजे ठेकेदार का एक गुर्गा उससे दुबारा मिला और चेतावनी दी कि बिल नहीं जमा किया। जल्द ही उसको जेल की हवा खानी पड़ेगी। इससे वह बेचैन हो गया। शाम को वह घर में बैठा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी सांसें थम गईं। मृतक की पत्नी सविता का आरोप है कि बिजली बिल लेकर आए ठेकेदार के गुर्गों ने दबाव बनाकर उसके पति को परेशान किया था। इससे मौत हुई है। मजदूर की मौत से घर में हाहाकार मचा है। मजदूर के दो बेटे हैं। एक लड़का आठ माह का है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सविता पति के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती है। एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि जबरन दबाव देकर बिल जमा कराने की बात जांच में सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed