{"_id":"69582a7896769e281306c02e","slug":"16-rrcs-found-closed-during-surprise-inspection-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134482-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: औचक निरीक्षण में बंद मिले 16 आरआरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: औचक निरीक्षण में बंद मिले 16 आरआरसी
Sat, 03 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के भगवानपुर बहुगरा आरआरसी का निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : संवाद
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने इनका औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 16 केंद्र बंद मिले। इस पर डीपीआरओ ने सभी सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया। साथ ही तीन दिन में केंद्र संचालन का निर्देश दिया।
डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 45 अधिकारियों ने निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार 135 ग्राम पंचायतों के आरआरसी का सत्यापन किया। इनमें 119 आरआरसी संचालित मिले जबकि 16 ग्राम पंचायतों में सेंटर बंद मिले।
बताया कि सिराथू में राला, रूपनरायनपुर, सैलाबी, नेवादा में भगवानपुर बहुगरा, मंझनपुर में तियरा, जमालपुर, गुलामपुर, खंडा, अलावलपुर और मूरतगंज में शोभना सेंटर बंद मिला। लापरवाही पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर आरआरसी सेंटर संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं।