फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1566 students of Inter left the English exam

इंटर के 1566 विद्यार्थियों ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा,

Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
1566 students of Inter left the English exam
हाईस्कूल की अरबी फारसी व इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व निगरानी में संपन्न कराई गई। दूसरी पाली में इंटर के 1566 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश के 24 जनपदों में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इसकी वजह से उन जनपदों में अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

इसे लेकर जनपद के परीक्षा केंद्रों में अफसरों ने सख्ती दिखाई। सीसीटीवी कैमरा व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बुधवार को दोनों पाली की परीक्षा संपन्न कराई गई। पहली पाली में इंटर अरबी फारसी की परीक्षा देने के लिए दो विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। दोनों उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें पंजीकृत 15,617 विद्यार्थियों के सापेक्ष 14,051 उपस्थित रहे। 1566 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व चार सचल दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कहीं पर किसी प्रकार की नकल सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed