{"_id":"5d08ed118ebc3e751c27137e","slug":"156086605116-kaushambi-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के मामले में सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज हत्या के एक मामले में विवेचना कर रहे सीओ सिराथू पर करीब पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत कर मामले की विवेचना किसी अन्य सर्किल अफसर से कराने की मांग की है।
सैनी कोतवाली के गाजी का पूरा गांव निवासी फारुक अहमद ने मंगलवार को एसपी प्रदीप गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी साइस्ता परवीन को ससुरालियों ने मार डाला था। इस मामले में पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला सैनी कोतवाली में दर्ज कराया गया। आरोप है कि मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिराथू ने आरोपित किए गए सास-ससुर का विवेचना से नाम निकालने के लिए पांच लाख रिश्वत ले ली है। 11 अप्रैल को हुई घटना के बावजूद सीओ ने वादी का बयान तक लेना मुनासिब नहीं समझा। फारुक का कहना है कि उन्हें सीओ से निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद नजर नहीं आ रही। एसपी से उसने दूसरे सर्किल अफसर से विवेचना कराए जाने की मांग की है। एसपी ने पीड़ित को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।