फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गाड़ी सीज किए जाने पर बिफरे कांग्रेस नेता, चक्काजाम

गाड़ी सीज किए जाने पर बिफरे कांग्रेस नेता, चक्काजाम

Tue, 18 Jun 2019 07:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी सीज किए जाने पर बिफरे कांग्रेस नेता, चक्काजाम
मंझनपुर। वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी सीज किए जाने को लेकर मंगलवार सुबह युवा कांग्रेस अध्यक्ष और पेशे से वकील देवेश श्रीवास्तव बिफर पड़े। उनकी एआरटीओ से झड़प हुई। बाद में वकीलों ने मंझनपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जाम खत्म होने के बाद देवेश अकेले ही धरने पर बैठ गए। साथी वकीलों ने समझाकर धरना खत्म कराया। बुधवार को कचहरी के वकील डीएम-एसपी को एआरटीओ के खिलाफ ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बा निवासी देवेश श्रीवास्तव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष होने के साथ पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी मिनिरल वॉटर की फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह एक चार पहिया गाड़ी पानी सप्लाई करने जा रही थी। इस दौरान मंझनपुर चौराहे पर एआरटीओ शंकरजी सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने पानी लदी गाड़ी को चेक किया तो फिटनेस नहीं थी। इस पर अफसर ने गाड़ी सीज कर दी। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेस नेता/अधिवक्ता बिफर पड़े। चौराहे पर उनकी एआरटीओ से नोकझोंक हुई। बाद में जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि एक लेन ही जाम होने के कारण राहगीरों को खास परेशानियां नहीं हुईं। लगभग दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम खत्म हुआ। इसके बाद देवेश अकेले ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अजय कुमार पांडेय ने फोन पर डीएम-एसपी से बात की। इसके बाद देवेश ने धरना खत्म किया। अधिवक्ता बुधवार को कचहरी में आम सभा करेंगे। इसके बाद डीएम-एसपी को एआरटीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed