फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कहीं आशनाई में तो नहीं मौत के घाट उतारा गया सिकंदर यादव!

कहीं आशनाई में तो नहीं मौत के घाट उतारा गया सिकंदर यादव!

Tue, 18 Jun 2019 07:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
कहीं आशनाई में तो नहीं मौत के घाट उतारा गया सिकंदर यादव!
सिराथू। कड़ा कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों निवासी कोटेदार के भाई सिकंदर यादव का शव प्रतापगढ़ के मानिकनपुर गंगा घाट से बरामद करने के बाद पुलिस खुलासे के लिए सक्रिय हो गई है। प्रारंभिक विवेचना में पुलिस इस हत्याकांड के पीछे आशनाई को मुख्य वजह मानकर चल रही है।
विज्ञापन


अफजलपुर सातों निवासी सिकंदर यादव (35) पुत्र राज बहादुर यादव घर से 15 जून दिन शनिवार को दावत खाने जाने की बात कहकर शाम चार बजे अपनी बुलेट से निकला था। 16 जून को ग्रामीणोें की सूचना पर कड़ा कोतवाली पुलिस ने सिकंदर की बुलेट गंगा की तराई गांव कंथुआ के पास एक आम की बाग के समीप लावारिस बरामद की थी। बुलेट मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। अगले दिन सोमवार की देर शाम परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर सिकंदर यादव का शव मानिकपुर पंप कैनाल के पास गंगा नदी से बरामद किया। लाश तीन दिन पुरानी होने के कारण फूल कर सड़ गई थी। परिजनों ने सीने पर बाल एवं चेहरे के आकार के आधार पर शव की शिनाख्त सिकंदर यादव के रूप में की। परिजनों का कहना है कि सिकंदर की हत्या की गई थी। उसके शरीर को तेजाब से झुलसाने का भी प्रयास किया गया था। उसकी दोनों आंखें भी गायब थीं। सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए कड़ा कोतवाली के साथ प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने की पुलिस भी सक्रिय है। परिजनों की तहरीर पर मानिकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है। इस बाबत पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं। कड़ा कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि अभी मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed